Sosial media

रविवार, 28 जुलाई 2013

सत्‍यजीत रे की कहानी 'सहपाठी' (स्‍वर यूनुस ख़ान)

कॉफी-हाउस में हम हर रविवार को आपसे मुख़ातिब होते हैं।
हमारा मक़सद है सुनने के लिए कहानियां उपलब्‍ध कराना।
इन कहानियों को डाउनलोड करके आपस में शेयर भी किया जा सकता है।

इस बार प्रस्‍तुत है सत्‍यजीत रे की कहानी 'सहपाठी'। 


नामचीन फिल्‍मकार सत्‍यजीत रे की रचनाओं ने ख़ासी दिलचस्‍पी पैदा की है। उनकी कई और रचनाओं का पाठ भी हम यहां करना चाहेंगे। इस कहानी को सुनने के लिए आपको अपने व्‍यस्‍त जीवन में से अठारह मिनिट दस सेकेन्‍ड निकालने होंगे। 

चित्र साभार- इस साइट से 

'कॉफी-हाउस' पर हर रविवार कहानियों का सिलसिला जारी रहेगा। पिछली सभी कहानियां डाउनलोड के लिए उपलब्‍ध हैं। अगर डाउनलोड में किसी तरह की समस्‍या हो तो बेझिझक बतायें।

Stroy: Sahpathi
Written by: satyajit ray
Translated by: Dr. Ranjit Saha

Voice: Yunus khan
Duration: 18 10



एक और प्‍लेयर (ताकि सनद रहे) 


डाउनलोड कड़ी- ये रही 
एक और डाउनलोड कड़ी है-- ये 

'कॉफी-हाउस' पर ये कहानियां भी सुनने और डाउनलोड के लिए उपलब्‍ध हैं।

महादेवी वर्मा का संस्‍मरण--'गिल्‍लू'
भीष्‍म साहनी की कहानी-'चीफ़ की दावत'
मन्‍नू भंडारी की कहानी- 'सयानी बुआ'
एंतोन चेखव की कहानी--'एक छोटा-सा मज़ाक'
सियारामशरण गुप्‍त की कहानी - 'काकी'
हरिशंकर परसाई की कहानी -'चिरऊ महाराज'
सुधा अरोड़ा की कहानी- 'एक और तीन बटा चार'

तो मिलते हैं अगले रविवार एक नयी कहानी के साथ।  

रविवार, 21 जुलाई 2013

सुधा अरोड़ा की कहानी 'एक औरत तीन बटा चार' (स्‍वर ममता सिंह)


'कॉफी-हाउस' में कहानियों के वाचन का सिलसिला जारी है। हमारा इरादा है हर दौर की कहानियों का वाचन करके उन्‍हें ऑडियो-रूप में उपलब्‍ध करवाया जाए।


कुछ मित्रों के संदेशों से पता चला कि वो कहानियों को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। पुरानी कहानियों को डाउनलोड करने के लिए आपको 'डाउनलोड कड़ी' पर क्लिक करना है जिससे एक नया पेज खुलेगा। Divshare के इस पेज पर आपको हरे रंग में एक डाउनलोड बटन नज़र आयेगा। इस बटन को क्लिक करने के बाद आपको पंद्रह सेकेन्‍ड इंतज़ार करना है और पुन: इसी बटन को क्लिक करते ही डाउनलोड शुरू हो जायेगा। वैसे आगे चलकर हम इन कहानियों को अन्‍यत्र डाउनलोड के लिए उपलब्‍ध करवाएंगे।   


इस बार सुधा अरोड़ा की चर्चित कहानी पेश की जा रही है 'एक औरत तीन बटा
prm_sudha_arora_bg चार'। इस कहानी को सुनने के लिए आपको अपनी व्‍यस्‍त जिंदगी में से बारह मिनिट बाईस सेकेन्‍ड निकालने होंगे। सुधा जी को धन्‍यवाद कि उन्‍होंने इस कहानी के वाचन की सहर्ष अनुमति दी। भविष्‍य में उनकी कुछ और कहानियों का वाचन हम प्रस्‍तुत करेंगे। 
तस्‍वीर साभार-
इस पेज से


Story: Ek Aurat Teen Bataa Chaar
Writer : Sudha Arora
Voice: Mamta Singh
Duration : 12 22 Minutes





ये रही डाउनलोड कड़ी
'कॉफी-हाउस' की पिछली सभी कहानियां डाउनलोड के लिए उपलब्‍ध हैं।
गिल्‍लू
चीफ की दावत
सयानी बुआ
एक छोटा-सा मज़ाक
काकी
चिरऊ महाराज

 



रविवार, 14 जुलाई 2013

इस बार सुनिए हरिशंकर परसाई की रचना 'चिरऊ महाराज' (स्‍वर यूनुस ख़ान)

'कॉफी हाउस' में आज हम पहली बार हरिशंकर परसाई की रचना प्रस्‍तुत कर रहे हैं।

शायद जबलपुर से ताल्‍लुक़ होने की वजह से हमारा परसाई जी और उनके व्‍यंग्‍य से गहरा अनुराग रहा है। ज़ाहिर है कि भविष्‍य में परसाई जी की और रचनाएं भी 'कॉफ़ी-हाउस' पर आयेंगी।

मुमकिन है कि प्रस्‍तुत रचना 'चिरऊ महाराज' कई लोगों ने ना पढ़ी हो।परसाई जी की कई ऐसी रचनाएं हैं जो बहुत मशहूर भले ना हुई हों (मशहूर होने का भी तो अपना समीकरण और तामझाम होता है) पर उनकी धार वैसी ही है। फिर याद दिला दें कि 'कॉफी हाउस' की रचनाओं को डाउनलोड और शेयर किया जा सकता है। हर रचना के नीचे हम डाउनलोड कड़ी दे रहे हैं। अगर कोई तकनीकी समस्‍या हो रही हो, तो कृपया फ़ौरन बताएं।

Story: Chirau Maharaj
Writer: Hari shankar parsai
Voice: Yunus khan
Duration: 12.20 Minutes



ये रही डाउनलोड कड़ी

इससे पहले की प्रस्‍तुतियां 'गिल्‍लू', 'चीफ़ की दावत', 'सयानी बुआ', 'एक छोटा-सा मज़ाक', 'काकी' डाउनलोड एवं सुनने के लिए उपलब्‍ध हैं। 'कॉफी हाउस' के ज़रिये हम हर रविवार एक नयी कहानी का पाठ करेंगे। तो मिलते हैं अगले रविवार।

रविवार, 7 जुलाई 2013

सियारामशरण गुप्‍त की कहानी 'काकी' (स्वर- ममता सिंह)

'कॉफी-हाउस' (कहवा और कहानियां) अब अपने दूसरे महीने में प्रवेश कर रहा है।

कुछ सुधि-श्रोताओं की ये बात वाक़ई हौसला बढ़ाने वाली है कि अब उन्‍हें रविवार की सुबह इसका इंतज़ार रहता है। पिछले सप्‍ताह तकनीकी कारणों से 'कॉफी हाउस' के प्रकाशन में देर हुई थी। ज़ाहिर है कि हर अंक के साथ हम स्‍वयं भी चीज़ों को तरतीब देना सीख रहे हैं।

बहरहाल...हम फिर याद दिला दें कि हम 'कॉफी-हाउस' में ना सिर्फ पुरानी कालजयी रचनाओं का पाठ करेंगे बल्कि हर दौर की कहानियों को भी स्‍वर देंगे। बाल-कथाओं के वाचन का सुंदर सुझाव भी आया है। इस पर भी अमल करने का प्रयास है। कहानियां एकत्रित करने और रचनाकारों से अनु‍मति का काम लगातार जारी है।

'कॉफी हाउस' के लिए आप भी कहानियां सुझा सकते हैं।
इस बार प्रस्‍तुत है सियाराम शरण गुप्‍त की कहानी 'काकी'। इसे सुनने के लिए आपको अपने व्‍यस्‍त जीवन में से तकरीबन छह मिनिट निकालने होंगे। हैरत की बात है कि सियाराम शरण जी का चित्र हमें नेट पर कहीं नहीं मिला।
आपको बता दें कि इस कहानी की डाउनलोड लिंक नीचे दी गयी है। उस पर क्लिक करते ही कहानी की एम-पी3 फाइल आपके कंप्‍यूटर पर डाउनलोड हो सकेगी। इसे आप अपने मोबाइल, टैबलेट, लैप-टॉप या आई-पॉड जैसे उपकरणों पर संजो सकते हैं। और अपने मित्रों और आत्‍मीयों के साथ साझा कर सकते हैं।


Story : Kaaki
Writer: Siyaram sharan gupt
Voice: Mamta singh
Duration: 6 minutes.


ये रही डाउनलोड कड़ी


पिछली प्रस्‍तुतियां 'गिल्‍लू', 'चीफ़ की दावत', 'सयानी बुआ' और 'एक छोटा-सा मज़ाक़' भी डाउनलोड के लिए उपलब्‍ध है। ये तो याद है ना कि
'कॉफी-हाउस' के ज़रिये हम हर रविवार एक नयी कहानी का पाठ करेंगे।
तो अगले रविवार फिर मिलेंगे 'कॉफी-हाउस' में।